फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रेलवे स्टेशनों पर बत्ती रहेगी बंद, विरोध दर्ज कराएंगे स्टेशन मास्टर, नए आदेश से है नाराजगी

Wed, 14 Oct 2020 11:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना काल में रेलवे अपने कर्मचारियों के रात्रिकालीन ड्यूटी भत्तों को लेकर नया आदेश जारी किया है। इसे लेकर कर्मियों में भारी नाराजगी है। अब नाइट एलाउंस उन्हीं कर्मियों को मिलेगा, जिनका मूल वेतन 43600 है या इससे कम है। इस फरमान से स्टेशन मास्टरों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


इसके विरोध में देशभर के 39000 स्टेशन मास्टरों ने 15 अक्तूबर को मोमबत्ती जलाकर विरोध दर्ज कराने का फैसला लिया है। रात्रिकालीन शिफ्ट में ब्रांच हेड क्वार्टर पर पांच स्टेशन मास्टर एवं रोड साइड स्टेशनों पर ऑनड्यूटी स्टेशन मास्टर समस्त लाइट बंद करके इस आदेश का विरोध करेंगे।

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के मंडल सचिव अजय नारायण पांडेय ने बताया कि रेलवे बोर्ड यदि इस आदेश को रद्द नहीं किया तो 20 अक्तूबर से देश के समस्त स्टेशन मास्टर काला सप्ताह मनाएंगे। बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को समस्त ऑनड्यूटी एवं ऑफ ड्यूटी स्टेशन मास्टर 12 घंटे की भूख हड़ताल पर जाएंगे। कैटेगरी संरक्षा के साथ अनवरत रूप से नाइट ड्यूटी करने वालों के साथ ऐसा व्यवहार रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा के साथ खिलवाड़ है, जिसका स्टेशन मास्टर विरोध करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें