Varanasi News: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन- पूजन किए। साथ ही उन्होंने साकेत नगर स्थित संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए।
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार की सुबह बाबा विश्वनाथ और श्री संकट मोचन मंदिर में पहुंच कर दर्शन-पूजन किया। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार की देर शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे बीएलडब्ल्यू पहुंचे। वहां थोड़ी देर विश्राम कर उन्होंने सोमवार रात्रि में वैवाहिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह 9 बजे बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह साकेत नगर स्थित संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए। इस अवसर पर कृष्णबिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, ऋतिक मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे।