वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को म्यामांर सेना के लेफ्टिनेंट जनरल पहुंचे। वह यहां काशी भ्रमण करेंगे उसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
म्यामांर सेना के रक्षा विभाग के कमांडर इन चीफ एवं वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लिंग सहित वायु सेना के अधिकारियों के साथ-साथ आठ सदस्यीय टीम शाम साढ़े चार बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची। लेफ्टिनेंट जनरल का विमान वाराणासी एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान 39 जीटीसी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
लेफ्टिनेंट जनरल मिन आंग ह्लिंग, अधिकारियों के साथ काशी में भ्रमण करेंगे व अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही पूरी टीम वाराणासी में सारनाथ स्थित बौद्ध मंदिर में दर्शन व पूजन भी करेगी।
लेफ्टिनेंट जनरल ने सोमवार को दिल्ली में भारत और म्यांमार के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग के एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। उसके बाद वह मंगलवार को म्यांमार सेना के अधिकारियों के साथ वाराणसी पहुंचे।