मंडी में मांग के मुताबिक कम आवक है। पहले मार्च अप्रैल और मई में आठ से 10 ट्रक नींबू आता था अब मात्र एक ट्रक ही नींबू आ रहा है जिसे दो से तीन व्यापारी मिलकर मंगा रहे है। फरवरी में जिस 25 किलो नींबू की बोरी की कीमत दो से तीन हजार रुपये थी अब छह हजार रुपये के पार पहुंच गई है।
जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने कहा कि गर्मी और त्यौहार के चलते थोक और फुटकर बाजार में नींबू की कीमतें बढ़ी हैं। बारिश के कारण उत्पादन कम हुआ। मांग के सापेक्ष कम आवक होने से कीमतें बढ़ी हैं। बनारस में 35 से 40 हेक्टेयर में किसान नींबू की खेती करते हैं। पिछले साल विभागीय योजना के तहत 10 हेक्टेयर में नींबू के बाग लगवाए गए, बावजूद मांग के मुकाबले कम उत्पादन है। -