उत्तर प्रदेश के एक क्लब में अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं होने से विधान परिषद की समिति ने नाराजगी जाहिर की। समिति अवैध निर्माण संबंधी जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर संतुष्ट नहीं दिखी। अब समिति के सदस्य खुद जांच करेंगे।
बनारस क्लब परिसर में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं होने से विधान परिषद की समिति की नाराजगी के बाद वीडीए में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को अब प्रमुख सचिव आवास के निर्देश का इंतजार है।
संभावना है कि जल्द ही क्लब के अवैध निर्माण पर शासन के निर्देश के आधार पर हथौड़ा चलेगा। उधर, क्लब की नजूल भूमि और अवैध निर्माण के बारे में पेश की गई रिपोर्ट को समिति द्वारा खारिज किए जाने से बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारी भी पसोपेश में दिखे।
क्लब के कब्जे वाली नजूल भूमि और अवैध निर्माण संबंधी जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर विधान परिषद की समिति ने नाराजगी जताते हुए संतोषजनक नहीं बताया है।