आईपीएल मैच में सट्टेबाजी को लेकर पुलिस अभियान चला रही है। इस क्रम में सात सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दस मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क के बारे में जानकारी ले रही है।
लंका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छित्तूपुर स्थित विश्वजीत सिंहा के मकान में छापेमारी करके आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले विश्वजीत सिंहा, राजेश सिंहा, दीपू सिंहा निवासी सरकंद गली दशाश्वमेध विकास सोनकर दीपक केसरी संजय कुमार निवासी बड़ी गैबी भेलूपुर विष्णु सेठ ज़क्खा बजरडीहा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 8 एंड्रॉयड मोबाइल 2 कीपैड मोबाइल 2 कैलकुलेटर 2 नोटबुक बरामद हुआ। एसीपी भेलूपुर डाक्टर ईशान सोनी ने लंका थाना पर पत्रकारवार्ता में घटना का खुलासा किए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने की बात स्वीकार किया।
हर मैच में खिलाड़ियों और रनों पर पैसे लगाकर जीत हार की बाजी लगाते हैं। सट्टा पीडीआर गोदौलिया के रहने वाले हर्षित खान चंदानी के निर्देशन में सट्टा लगाते है। जिसके एवज में उन्हें 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है। एडवांस के रूप में कैश सट्टा के तौर पर लगाते है।
विज्ञापन
जबकि सट्टे का अधिकांश हिस्सा ऑनलाइन लेते है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्रा बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ कुमार तिवारी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सिद्धांत राय सहित पुलिस टीम शामिल थी।