फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्रुति संवाद कार्यशाला में पहले दिन सीखी हारमोनियम वादन की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंधविद्यालय में संवादिनी (हारमोनियम) पर केंद्रित दो दिवसीय विशेष कार्यशाला श्रुति संवाद सोमवार से शुरू हुई। कार्यशाला का उद्घाटन कला प्रकाश के अध्यक्ष अशोक कपूर ने किया। कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित संवादिनी वादक और गुरु डॉ. विनय मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस तरह की कार्यशाला काशी में पहली बार हो रही है।
विज्ञापन

चार सत्रों में विभाजित इस कार्यशाला के पहले दिन हारमोनियम वादन की बारीकियां और उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में काशी सहित देशभर से आए 40 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। डॉ. मिश्रा के साथ तबले पर संगत कृष्ण कुमार उपाध्याय दे रहे हैं। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यशाला स्थल का संयोजन भगीरथ जालान कर रहे हैं। वहीं, आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा और समन्वय का दायित्व काशी के युवा और कुशल संवादिनी वादक हर्षित उपाध्याय निभा रहे हैं। सोमवार को कार्यक्रम में कला प्रकाश के संस्थापक अशोक कपूर का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर प्रेम नारायण सिंह, डॉ. श्यामा कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें