फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in sonbhadra: मुख्यमंत्री बोले- सभी को बिना भेदभाव के मिलेगा पानी, नहीं फैलने देंगे बामीरियां

Sun, 22 Nov 2020 04:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
जल परियोजना के मॉडल को देखते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाइप जल परियोजना की आधारशिला रखी। वर्चुअल कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवत भी मौजूद थे। उसके बाद सीएम ने लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने परियोजना को सोनभद्र को देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने पानी से होने वाली बिमारी को गंभीर बताया। पानी से कोई बीमारी न फैले, इसके लिए बिना भेदभाव के हर घर को पानी दिया जाएगा। पानी से होने वाली बीमारी से बचाया जाएगा।


सोनभद्र में प्राकृतिक सौंदर्यता भरपूर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह सेखवत ने हेलीकॉप्टर में बताया था कि धंधारौल में इतना मीठा जल है, कि इतना मीठा जल अगर राजस्थान मे होता तो राजस्थान का कायाकल्प कर देता। यहां बाबा मोछंदर नाथ की तपोस्थली है, यहां पर अब हवाई पट्टी का भी विस्तार होने जा रहा है। जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोनभद्र में पर्यटन को बढाने का निर्णय सरकार ने लिया है। जिले के सभी जनजाति को आगे बढाए जाने का निर्णय लिया गया है। सभी जनजाति को आवास व सभी सुविधाएं दी जाएंगी। 72 वर्षों के बाद विंध्य क्षेत्र के 2995 गांवों को शुद्ध पेयजल योजना का लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें