बीएचयू के जूलॉजी विभाग स्थित ज्ञान लैब में भारत के प्रसिद्ध आनुवंशिकीविद और भारत में डीएनए फिंगरप्रिंट के जनक डॉ. लालजी सिंह की 79वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान डॉ. के. थंगराज ने विशेष रूप से तैयार लालजी सिंह कॉमिक्स का लोकार्पण किया।
डॉ. थंगराज ने कहा कि लालजी सिंह कॉमिक्स उनकी विरासत को बच्चों तक रोचक और प्रेरणादायक ढंग से पहुंचाने का अनूठा प्रयास है। इस कॉमिक्स के माध्यम से डॉ. सिंह के जीवन संघर्ष और वैज्ञानिक उपलब्धियों को बताया गया है।
डॉ. सिंह के शिष्य रहे जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि डॉ. लालजी सिंह का जीवन समर्पण, नवाचार और राष्ट्रसेवा की जीवंत मिसाल है। सीडीआरआई लखनऊ के प्रो. एसके रथ ने ऑनलाइन इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि डॉ. लालजी सिंह के सीसीएमबी हैदराबाद में दिन-रात एक करके सीडीएफडी हैदराबाद के डीएनए फिंगरप्रिंटिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी। शोधकर्ताओं ने डॉ. लालजी को श्रद्धांजलि दीं। माैके पर चंचल, देवांश, देबश्रुति, शैलेश, यश माैजूद रहे।