पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्रभारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इस अवसर पर कुल 40 मरीजों का पंजीकरण किया गया। सभी लोगों की आवश्यक जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. पीयूष कांत यादव, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, एलटी उमेश कुमार, वार्डबॉय दिनेश कुमार एवं स्टाफ नर्स प्रियंका उपस्थित रहे।