फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चर्चा में आया यूपी का ये जिला जेल, कैदियों पर हुआ लाठीचार्ज

Wed, 22 Jan 2020 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गाजीपुर जिला जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिला कारागार में बुधवार को कैदियों ने जमकर उत्पात मचाया। मजबूरन जेल प्रशासन को पगली घंटी बजानी पड़ी। इसके बाद बंदी रक्षकों ने कैदियों की जमकर पिटाई की। करीब आधे घंटे तक जेल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। इसी बीच सूचना पाकर पीएससी और कोतवाली पुलिस जेल में पहुंच गई तथा किसी तरह मामले को शांत किया।

विज्ञापन


इससे पहले भी गाजीपुर जिले जेल से कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिससे वह चर्चा में रहा है। पिछले साल जेल से कैदियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह फोन से बात कर रहे थे, तो वहीं कैदियों की और तरह की हरकतों से चर्चाओं में रहता है।

बुधवार को दोपहर बाद करीब एक बजे जिला कारागार में कैदियों से मिलनी का कार्य चल रहा था। मुलाकाती अपनों से मिलने आए थे। बारी-बारी से लोगों को तलाशी के बाद अंदर भेजा जा रहा था। तभी एक मुलाकाती के जूते के नीचे गांजे का पैकेट पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जाने लगी।
विज्ञापन


तभी भीतर से कई कैदी मुख्य गेट पर पहुंच गए और बंदी रक्षकों से नोकझोंक करने लगे। जेल प्रशासन की मानें तो जेल में बंद एक कैदी गुट के दर्जनों लोग गेट पर इकट्ठे होकर उत्पात मचाने लगे। इस दौरान हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई।

विज्ञापन

जेलर ने हालात को बेकाबू होते देख पगली घंटी बजाने का आदेश दिया। इसके बाद पहुंचे पीएसी के जवानों ने कैदियों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई कैदी चोटिल हो गए। घटना के बाद मुलाकातियों में अफरा-तफरी मची रही।

हंगामे के बाद मुलाकात खत्म कर दी गई। सारे मुलाकाती मायूस लौट गए और पीएसी ने जेल के अंदर मोर्चा संभाल लिया। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें