फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का अंतिम मकान ध्वस्त, इस सेंटर के निर्माण में था बाधक

Tue, 01 Dec 2020 11:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में कार्य करते मदजूर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की सारी चुनौतियां दूर हो चुकी हैं। धाम परिसर के लिए भवनों की खरीदारी और ध्वस्तीकरण का काम देव दीपावली से पहले पूरा हो गया। मणिकर्णिका घाट छोर पर स्थित अंतिम मकान भी ध्वस्त हो गया। यह ट्रैफिक फैसिलिटेशन सेंटर के निर्माण में बाधक था।

विज्ञापन


कॉरिडोर क्षेत्र में मणिकर्णिका घाट के छोर पर स्थित अंतिम मकान की रजिस्ट्री के बाद उसे ध्वस्त करा दिया गया। काशी विश्वनाथ धाम के लिए पहले 270 भवन खरीदे जाने थे, लेकिन अंतिम डीपीआर में भवनों की संख्या 314 तक पहुंच गई। मणिकर्णिका घाट के छोर पर स्थित अंतिम मकान को लेकर पेंच फंसा हुआ था।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय गोरे ने बताया कि भवनों के ध्वस्तीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब केवल मलबा हटाना बाकी है। प्रोजेक्ट को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर है। ट्रैफिक फैसिलिटेशन सेंटर के निर्माण में बाधक मकान को ध्वस्त करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें