फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को लगा पंख, अधिग्रहित हुई 2071 हेक्टेयर भूमि

Sat, 08 Apr 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे - फोटो : demo
विज्ञापन
आगरा से बलिया जिले को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का योगी राज में पंख लग गया है।  समाजवादी सरकार में बनी इस इस योजना के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मऊ जिले से जिले से 6484 किसानों की 265.7892 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है।  इसमें से 2071 किसानों की 152.98878 हेक्टेयर भूमि का बैनामा करा लिया गया। 

 बताते चले बदली परियोजना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए जिले के 40 गांवों के 6484 किसानों की 265.7892 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई। घोषणा के साथ ही जिले के अधिकारियों ने जमीन को अधिग्रहित करने के साथ उसका बैनामा कराने के लिए मुहिम चलाई।
विज्ञापन


इसका परिणाम रहा कि काफी कम समय में जिला प्रशासन ने 2017 किसानों की 152.98878 हेक्टेयर भूमि का बैनामा करा लिया। बताते चले योजना को सफल बनाने और किसानों को मुआवजा बांटने के लिए शासन से इस मद में 416 करोड़ 75 लाख रुपये की धनराशि मिली थी।

अलग-अलग स्थानों के लिए तय सर्किल रेट के हिसाब से अब तक किसानों को 312 करोड़ 58 लाख रुपया मुआवजा के रुप में बांटा जा चुका है। अपर जिलाधिकारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अभी शासन से उन्हें बदले नाम की कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

ऐसे में अभी भी जमीन का बैनामा और मुआवजे की रकम पुराने नाम से ही आवंटित की जा रही है। आदेश आते ही नए नाम पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के 28 गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

आगरा से बिहार प्रांत को जोड़ने वाली 348 किमी लंबी एक्सप्रेसवे से  अब भले ही अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के नाम से जानी जाए, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के इस ड्रिम प्रोजेक्ट में तहसील के 28 गांवों की 325 हेक्टेयर जमीन अधिग्रिहित की  गई है।

नई सरकार आने के बाद से रजिस्ट्री का काम भी काफी धीमे गति से हो रहा। अभी तक कुल 43 प्रतिशत ही जमीनों की  रजिस्ट्री हो सकी है। इस बारे में पूछे जाने पर तहसीलदार आरएन चौहान ने  बताया कि धन रिलीज होने के बाद किसानों की जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही  है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें