जिला हैंडबॉल संघ की ओर से जिलास्तरीय दो दिवसीय सत्यभामा पांडेय स्मृति प्रतियोगिता केराकतपुर लोहता के वाराणसी पब्लिक स्कूल परिसर में खेली गई। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में अलग-अलग क्लबों और स्कूलों से संबंधित 12 टीमों के 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
पहले मैच में लालपुर स्टेडियम के शिवनारायण के सात गोल की मदद से एसएस पब्लिक स्कूल को 21-16 से, श्यामा हैंडबॉल एकेडमी के स्ट्राइकर ऋतिक सरोज के 12 गोल की मदद से डालिम्स रोहनिया को 26-12, डालिम्स रोहनिया के आयुष कन्नोजिया के पांच गोल की बदौलत डालिम्स रोहनिया को 18-15 से हरा दिया। चौथे मैच में लालपुर स्टेडियम धर्मेद्र यादव के छह गोल की मदद से डालिम्स रोहनिया को 17-12 से हरा दिया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि वाराणसी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्षस संतोष पांडेय ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। संचालन सुशील तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन अवधेश प्रताप सिंह ने दिया। इस मौके पर अमित कुमार पांडेय, बीरबल शर्मा, पूनम सिंह, सूर्यभान मौजूद रहे।