फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालमुनि चौबे पंचतत्व में विलीन

Sun, 27 Mar 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लालमुनि को केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लालमुनि चौबे का पार्थिव शरीर शनिवार को मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया है। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे हेमंत चौबे ने दी। अंतिम यात्रा में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, अश्वनी चौबे, आरके सिन्हा समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले सुबह चौबे का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया। यहां से इसे कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए गुलाब बाग क्षेत्रीय कार्यालय लाया गया। चौबे का शुक्रवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। गुलाब बाग कार्यालय के बाद चौबे का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव कुरई (कै मूर) बिहार ले जाया गया। देर शाम शव को वापस काशी लाया गया और यहां मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। 

बहरहाल, गुलाब बाग कार्यालय पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के अलावा प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, ज्योत्सना श्रीवास्तव, केदारनाथ सिंह, महापौर रामगोपाल मोहले, अवधेश सिंह, हरेंद्र राय, राकेश त्रिवेदी, सुभाष चंद्र गुप्ता, महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रहरि, हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, दयाशंकर मिश्रा दयालू, प्रेम कपूर, सुधीर मिश्रा, संदीप अग्रवाल, नंदजी पांडेय, विद्यासागर राय, सौरभ श्रीवास्तव, अजय सिंह मुन्ना, जयनाथ मिश्रा, महेन्द्र सिंह गौतम, प्रभात सिंह, गोपाल गुप्ता, दिनेश सिंह, अशोक यादव, अश्वनी पांडेय, सुरेश सिंह, रणवीर सिंह, टीएस जोशी, मोहितोष नारायण आदि ने चौबे के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें