फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन
वाराणसी में रविवार को फातमान स्थित के होटल में लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती के उद्यमियों की बैठक रविवार को मकबूल आलम रोड स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन का 33वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। शुभारंभ भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दीनानाथ बरनवाल ने संगठन के इतिहास एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लघु उद्योग भारती की स्थापना 25 अप्रैल 1994 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा की गई थी। उस समय देशभर से कुल 12 सदस्य इस संगठन से जुड़े थे, जिनमें वे स्वयं भी शामिल थे। प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज लघु उद्योग भारती पूरे देश में 70 हजार से अधिक सदस्यों वाला देश का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन बन चुका है, जिसकी 600 शाखाएं देशभर में संचालित हैं। जिला काशी अध्यक्ष ज्योति शंकर मिश्रा ने उद्यमी हित में संगठन द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि मिनी औद्योगिक आस्थान, पचराव में 50 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री निर्माण हेतु उद्योग बंधु में स्वीकृति प्राप्त कराई गई है।
प्रांत उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उद्यमियों का स्वागत किया, जबकि जिला काशी महामंत्री बृजेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र अग्रवाल, रामकुमार जायसवाल, मनीष चौबे, आकाश जसरपुरिया, तपेश रस्तोगी, शरद केशरी, इंद्रेश कुमार, आयुष शाह, राजकुमार यादव, दिव्यांश गुप्ता, राजा जी, संजीव अग्रवाल, संजीव देवांशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें