फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की पोखरे में डूबने से मौत: लोगों ने बचाने का किया प्रयास, खाद छिड़काव कर नहाने गया था नंदलाल; मातम

Mon, 07 Sep 2026 10:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में खेत में खाद का छिड़काव करने के बाद नहाने गए मजदूर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद जब उसे पोखरे से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार दोपहर पोखरे में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मजदूर नंदलाल राम (38) की मौत हो गई। वह गांव में ही किसी व्यक्ति के खेत में खाद का छिड़काव करने गए थे। काम पूरा करने के बाद घर लौटते समय वह पोखरे में नहाने चले गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे।

विज्ञापन


नंदलाल को डूबता देखकर पोखरे के आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि रीना के अनुसार, नंदलाल दोपहर में गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में खाद का छिड़काव करने गए थे। काम पूरा करने के बाद वह पोखरे में नहाने लगे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका।

नंदलाल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नंदलाल के पांच बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद पांचों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार की आय का मुख्य सहारा नंदलाल ही थे, ऐसे में उनकी मौत के बाद परिजनों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।

घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें