फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ईट भट्ठे के फण में मजदूर की हत्या कर शव फेंका, विवाहिता ने की आत्महत्या

Mon, 09 Nov 2020 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सोमवार रात किसी समय उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

भट्ठे पर कार्यरत मुंशी की सूचना पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम एवं डाग स्क्वॉयड के मदद से हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बड़ागांव नितेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मुरली धर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के मधईपुर (रैसीपट्टी) गांव में स्थित उदयभान एवं संतोष आहुजा के समर मार्का ईंट भट्ठे पर झारखंड के रांची का मनोज कुमार(35) युवक मजदूरी करता था। उसकी शव सोमवार सुबह पड़ोस के गांव बहोरीपुर में स्थित कैलाश पटेल के फायर ब्रांड ईंट भट्ठे पर ईंट पाथने वाले मिट्टी के ढुहे पर मिला है। मृतक के सर में गहरी चोट का निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या-
बड़ागांव थाना क्षेत्र के पलिया शंभुपुर गांव में विवाहिता की रविवार को दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने इसकी हत्या कर दी है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि पति के प्रेम-प्रसंग से तंग आकर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है।

मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पति सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के के बक्सा थाना क्षेत्र के सोनवर (धनिया मऊ) गांव निवासी पूनम देवी की शादी छह साल पहले बड़ागांव थाना क्षेत्र के पलिया शंभुपुर गांव निवासी विजय कुमार चौहान के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों से एक लड़की सोनम(7) और लड़का बाहुबली(4) है। 

विवाहिता की मां इसरावती देवी का आरोप है कि मेरे बेटी का पति शादी के कुछ वर्ष बाद मुंबई में प्राईवेट नौकरी करता था। वहीं पर किसी दूसरी यवती से इसका प्रेम संबंध हो गया, तब से आज तक मेरा दामाद और उसके परिवार के लोग गोरख नाथ चौहान, चंद्रमा, गप्पू, ममता और मुन्नी देवी सभी मिलकर आए दिन मार-पीट और प्रताड़ित करते रहते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें