फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान लैब में मृदा और उर्वरता परीक्षण की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बायोटेक किसान परियोजना के माध्यम से किसानों को मृदा और उर्वरकता परीक्षण की सुविधा मिलेगी। इसके लिए फॉर्ड फाउंडेशन की ओर से किसान लैब स्थापित की जा रही है। अब तक वाराणसी समेत चार जिलों के सात हजार से अधिक किसानों को परियोजना का लाभ मिल रहा है। अगले महीने से किसानों के लिए हाईटेक खेती से संबंधित प्रशिक्षण की भी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुंदरपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चल रहे बायोटेक किसान परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की बैठक में इसका फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जाने-माने कृषि वैज्ञानिक और बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पंजाब सिंह ने बताया कि वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र और गाजीपुर में चल रही इस परियोजना में अब तक 7000 से ज्यादा किसान लाभान्वित हो चुके हैं। इसके तहत फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा किसानों के उत्थान की दिशा में भी कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें विशेषकर किसानों के खेत पर बीज उत्पादन, सब्जी प्रौद्योगिकी और तकनीकों का चयन शामिल है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह से किसानों को उन्नत खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए फॉर्ड फाउंडेशन की ओर से किसान लैब की स्थापना की जा रही है जिसमें मृदा और उर्वरकता परीक्षण की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। बैठक में कृषि विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर शिवराज सिंह, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह, फाउंडेशन के ट्रस्टी डॉ. उमेश सिंह, डॉ. राजेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें