फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुरेंगे कुरुक्षेत्र और बेनिया कुंड के दिन

Sun, 05 Jun 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शनिवार को अस्सी स्थित कुरुक्षेत्र कुंड का निरीक्षण करते कमिश्नर।
विज्ञापन
शहर के कुंडों-तालाबों को कब्जामुक्त कराकर उन्हें संवारने के लिए कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कड़ा फरमान जारी किया है। कब्जा हटाने का विरोध करने वालों से पूरी सख्ती से निबटने की ताकीद की है। कहा है कि सरकारी कार्यों में अवरोध उत्पन्न करने वालों को तत्काल जेल भेजा जाए।
विज्ञापन


कुंडों-तालाबों के अस्तित्व की अनदेखी किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जाएगी। कुरुक्षेत्र और बेनिया तालाब के अलावा पुष्कर, लाटभैरव और सारंगनाथ तालाब को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराकर उनके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कराया जाए। शनिवार को कमिश्नर ने इन तालाबाें का निरीक्षण भी किया और उनके संरक्षण की कार्ययोजना पर नगर निगम, वीडीए और जल निगम के अधिकारियों से चर्चा की। 

कुरुक्षेत्र तालाब की पैमाइश से लेखपाल को रोके जाने की जानकारी पर कमिश्नर ने दो टूक कहा कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराएं और उन्हें जेल भेजा जाए। कहा कि पैमाइश के बाद इस तालाब के किनारे 17 से 20 फीट चौड़ा पाथवे बनाया जाए।
विज्ञापन


फौव्वारा लगाया जाए। साथ ही, तालाब के सौंदर्यीकरण की मुकम्मल कार्ययोजना तैयार की जाए। यहां की सीवर लाइन को शाही नाले से जोड़ा जाए। नगर निगम और जल निगम के अभियंताओं से कहा कि संयुक्त रूप से सर्वे कर दो दिन के अंदर इसके लिए प्रस्ताव बनाएं। 

बड़ी गैबी तालाब में सीवर गिरने पर कमिश्नर ने कहा कि तत्काल इसका डायवर्जन प्लान बनाया जाए। तालाब के साथ ही बड़ी गैबी पार्क की मरम्मत और सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना बनाएं। यह कार्य नगर निगम की अवस्थापना निधि से कराया जाएगा। जबकि, चहारदीवारी का निर्माण वीडीए कराएगा। पुष्कर तालाब के भूखंड पर महंत सियाराम दास और भानु चौधरी की ओर से रास्ते पर अतिक्रमण को पैमाइश कराके सोमवार तक हटाने को कहा।

पुष्कर तालाब में सीवर गिरने से रोकने के 44 लाख रुपये के प्रस्ताव को अवस्थापना निधि से स्वीकृति देने का भरोसा दिलाया। बेनिया तालाब के सौंदर्यीकरण और सीवर डायवर्ट का प्रस्ताव बनाने को कहा। लाटभैरव और सारंगनाथ तालाब को भी कब्जामुक्त कराकर उन्हें संवारने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इस दौरान नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही,  नगर मजिस्ट्रेट एसएन शुक्ल के अलावा वीडीए और जल निगम के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें