फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टालमटोल के दिन गए, अब काम करके दिखाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने शहर के स्मार्ट सिटी के कार्यों सहित सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि टालमटोल के दिन गए अब काम करके दिखाना होगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रिजल्ट देने के लिए उन्होंने निर्देश दिया। संयुक्त सचिव ने रमना स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। नगर निगम व ईसीएल के अधिकारियों से हर हाल में मार्च तक रमना एसटीपी को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अब इसकी समय बढ़ाने की सीमा समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव ने निरीक्षण के दौरान कहा कि टालमटोल और हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करसड़ा स्थित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करने जब संयुक्त सचिव पहुंचे तो प्लांट बंद मिला। अधिकारियों से जब उन्होंने पूछा तो उन्होंने बताया कि बरसात के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके कारण कूड़ा लेकर आने वाले वाहन फंस जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियोें को सड़क मरम्मत करने के साथ ही तत्काल प्रभाव से करसड़ा में कूड़ा भेजने का निर्देश दिया। बंगाली टोला से दशाश्वमेध घाट तक गलियों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था की हकीकत भी परखी। गलियों में होने वाली सफाई व्यवस्था की जानकारी भी ली और मौके पर चल रहे सफाई कार्य को भी देखा। दशाश्वमेध घाट पर चल रही योजनाओं को मौका मुआयना भी किया। इसके उपरांत उन्होंने आईडीएच कालोनी में स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को भी देखा।
शाम को कमिश्नरी सभागार में बैठक के दौरान संयुक्त सचिव ने स्मार्ट सिटी के कामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए कई दिशा निर्देश दिए। संयुक्त सचिव ने स्वच्छता सर्वेक्षण में होने वाले कामों के पैरामीटर की लगातार मानीटरिंग के साथ जिम्मेदारियों का बांटने का भी निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम के रुके हुए सभी टेंडर को जल्द से जल्द कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें