फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए उस छात्र के बारे में जिसकी गिरफ्तारी पर BHU में हुआ अराजकता का नंगा नाच

Fri, 22 Dec 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
उपद्रवियों ने बस में लगा दी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद छात्र आशुतोष सिंह रोजाना बीएचयू परिसर में ही रहता था, इसकी जानकारी पुलिस को भी थी लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन


बुधवार को जब काम रुकवा कर आशुतोष के रंगदारी मांगने की शिकायत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की बीएचयू परियोजना मंडल इकाई ने प्रशासन के आला अधिकारियों से की तब लंका पुलिस हरकत में आई। सर्विलांस की मदद से कुछ ही घंटों के अंदर आशुतोष की लोकेशन ट्रैक कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

सपा सरकार में छात्रसभा की बीएचयू इकाई के प्रभारी रहे आशुतोष की पहुंच पुलिस और प्रशासन तक रही। मुकदमे दर्ज होते गए लेकिन उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सीपीडब्ल्यूडी के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बुधवार को काम रुकवाकर रंगदारी मांगने की शिकायत सीधे पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों से की। आला अधिकारियों की नाराजगी के बाद पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की ओर से लंका थाने में दी गई तहरीर के अनुसार बीएचयू परिसर में अलग-अलग स्थान पर उनकी ओर से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। बुधवार की सुबह विजुअल आर्ट्स एंड परफार्मिंग आर्ट्स साइट पर जारी निर्माण कार्य को आशुतोष सहित छात्रों के एक गुट ने जबरन रुकवा दिया। कहा कि जब तक हमें रुपये नहीं मिलेंगे तब तक काम नहीं शुरू होगा। 
विज्ञापन

बीएचयू कैंपस के बाहर फोर्स की तैनाती - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में जहां भी सीपीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उनसे जुड़े आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों से बीते एक साल से आशुतोष और उसके साथी जबरन रुपये ऐंठ रहे हैं। इन सभी ठेकेदारों का जिक्र कार्यपालक अभियंता ने तहरीर में भी किया है।

साथ ही, जानमाल की रक्षा और काम के अनुकूल माहौल बनाने की गुजारिश की है। लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आशुतोष और अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार रविदास गेट से गिरफ्तार किया गया आशुतोष सिंह गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का निवासी है। वर्ष 2016 में आशुतोष के खिलाफ हत्या का प्रयास और बलवा सहित अन्य गंभीर आरोपों में लंका थाना में मुकदमा दर्ज हुआ।

इसके बाद वर्ष 2017 में अब तक आशुतोष के खिलाफ बलवा, लूट, दलित उत्पीड़न, आईटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में छह मुकदमे लंका थाने में दर्ज हो चुके हैं। लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि आशुतोष को कोर्ट में पेश कर जिला जेल में दाखिल कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें