फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलगप्पे के विवाद में चाकूबाजी: वाराणसी में बच्चों की कहासुनी में बड़ों के बीच लड़ाई, पति-पत्नी समेत तीन घायल

Sat, 24 Sep 2022 07:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पुलिस लाइन गेट के पास शनिवार शाम गोलगप्पे को लेकर बच्चों-बच्चों में कहासुनी हुई, जिसके बाद यह विवाद बड़ों तक पहुंच गया। एक पक्ष की ओर की गई चाकूबाजी में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी पुलिस लाइन गेट के पास शनिवार शाम गोलगप्पे को लेकर बच्चों-बच्चों में कहासुनी हुई, जिसके बाद यह विवाद बड़ों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष ने चाकूबाजी शुरू कर दी। घटना में पति-पत्नी और उनका पुत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक, पुलिस लाइन गेट के पास शनिवार शाम खिलौने बेचने वाला किशोर कैफ (14) गोलगप्पे खाने पहुंचा। गोलगप्पा विक्रेता प्रिंस (15) से फुल्की की गिनती को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों बच्चों में जमकर मारपीट हो गई। बच्चों के बीच मारपीट की खबर बड़ों तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे।

तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात

आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने चाकू के प्रहार से कर नई बस्ती पांडेयपुर निवासी इरशाद(45), उसकी पत्नी बेबी बेगम (40) और उनके पुत्र कैफ को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने सभी घायलों को डीडीयू अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन

चाकूबाजी के आरोपी गोलगप्पा विक्रेता पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस जुटी है। तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें