फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 'भूत' के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा: वाराणसी में शरारती तत्वों की तलाश में पुलिस, वीडियो हुआ था वायरल

Sat, 24 Sep 2022 07:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी में कथित भूत के घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी में कथित भूत के घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। दरोगा जगदंबा सिंह की तहरीर पर भेलूपुर थाने में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जगदंबा सिंह के मुताबिक, कुछ दिनों पहले व्हाट्सएप पर बड़ी गैबी क्षेत्र स्थित वीडीए कॉलोनी का एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें एक साया टहलता दिखाई दे रहा था। इससे कॉलोनीवासी डर गए। कॉलोनी में भूत घूमने वाले इस वीडियो की पड़ताल में पता चला कि भूत का एक नहीं बल्कि तीन वीडियो सामने आ चुके हैं।

शुरुआती वीडियो को देखकर लोग जरूर दशहत में थे, लेकिन जब बाकी दो वीडियो भी आए तो सबको यह समझ आने लगा कि यह परछाईंनुमा आकृति भूत नहीं बल्कि कॉलोनी के लोगों को डराने के लिए किसी शरारती तत्व की करतूत है। किसी शरारती तत्व ने लोगों को डराने के इरादे से भूत का वेष बनाकर वीडियो बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद वायरल वीडियो की जांच कर पुलिस फर्जी वीडियो बनाने वाले तक पहुंचेगी। संबंधित शख्स की तस्दीक कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें