फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.महारैली के लिए शुरू हुआ संपर्क अभियान

Thu, 26 May 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बुधवार को भगवानपुर में आयोजित किसानों की चौपाल में बोलते विजय शंकर पांडेय। 
विज्ञापन
रिंग रोड में गई जमीन के नई दरों पर मुआवजे के लिए 29 मई को होने वाली महारैली को सफल बनाने में किसान जुट गए हैं। धूल भरी आंधी में भी जहां गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को महारैली में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है तो वहीं उन्हें अधिग्रहण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है।
विज्ञापन


किसानों को उनके हक के प्रति जागरूक करने के लिए गांव-गांव चौपाल लगाई जा रही है। दांदूपुर में आयोजित चौपाल में किसान न्याय मोर्चा के प्रवक्ता विजय शंकर पांडेय ने कहा कि किसान अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखें। उन्होंने कहा कि अपने हक से जुड़ी सभी जानकारी किसानों को होनी चाहिए। इस दौरान संदहा, बनवारीपुर, हरिबल्लभपुर और भगवानपुर में भी चौपाल लगी।

किसानों को बताया गया कि डीएम किसी भी दिन आ सकते हैं आप उनकी मांगों को सही प्रकार से रखें। वहीं इदिलपुर, अहमदपुर और हृदयपुर में किसान चौपाल व सत्याग्रह में राजेंद्र, गया चरण पांडेय, संतोष, अनिल पटेल, अवध नारायण पांडेय, देवनाथ, राजेश, संतोष पाल, पारस पांडे, फूलचंद्र यादव, मटरू, प्रभात नारायण, राजकुमार, समशेर पटेल, हीरालाल, हरबल्लभ पटेल और रामबली पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें