अभ्यर्थियों के कान में माइक्रो डिवाइस और बाहर से निगरानी
प्रयागराज में शिवजीत पटेल के ठिकाने पर बैठे सॉल्वरों को पेपर हल करने के लिए 20 से 25 हजार रुपये दिए जाते थे। सॉल्वर प्रश्नपत्र हल कर मोबाइल से परीक्षा केंद्र में बैठे अभ्यर्थियों के कान में लगे माइक्रो डिवाइस पर सही उत्तर बताते थे। परीक्षा के दौरान माइक्रो डिवाइस की व्यवस्था दीपक पटेल और राजेंद्र करते थे। सॉल्वरों को पहले से बताया जाता था कि किस अभ्यर्थी के डिवाइस पर उत्तर भेजना है। प्रश्नपत्र मिलते ही उसे तुरंत सॉल्वरों तक पहुंचा दिया जाता था। इसके बाद सॉल्वर प्रश्न संख्या के अनुसार सही उत्तर फोन के माध्यम से बताते थे। गिरोह का एक सदस्य परीक्षा केंद्र के बाहर रहकर गतिविधियों पर भी नजर रखता था।