फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ता पर भारी पड़ी बच्चियों की हिम्मत, छोड़कर भागा अपहरणकर्ता

Tue, 14 Jul 2020 11:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
अपहर्ता के चंगुल से छूटी बहादुर बच्चियां - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र लहंगपुर कस्बे से सोमवार की देर शाम बाइक सवार युवक दो छोटी बच्चियों को बाइक पर बैठा कर जाने लगा। बच्चियों को लेकर बाइक सवार मुंशीपुर गांव के पहले पुलिया के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक होमगार्ड को देख बच्चियां चिल्लाने लगी, पुलिस अंकल बचा लीजिए। इससे घबराकर बाइक सवार दोनों बच्चियों को बाइक से उतारकर भाग गया। होमगार्ड ने बच्चियों को घर पहुंचाया। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन



लहंगपुर बाजार में एक परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची को एक बाइक सवार सोमवार की शाम लेकर भागने लगा तो उसके साथ खेल रही उसकी छह वर्षीय बड़ी बहन बाइक के पीछे दौड़ने लगी। उसने कहा कि मेरी बहन को छोड़ दीजिए। बड़ी बहन को पीछे आता देखकर बाइक सवार ने गुस्से में उसको भी पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में बाजार से बाहर मुंशीपुर गांव के पहले सड़क पर बड़ी बच्ची ने होमगार्ड को आते देखा तो चिल्लाया कि पुलिस अंकल बचा लीजिए। बच्चियों की गुहार सुनकर होमगार्ड की भौंहें तन गई।

वह बाइक सवार की ओर बढ़ा तो बाइक सवार ने धक्का देकर लड़कियों को बाइक से गिरा दिया। होमगार्ड ने लड़कियों से पिता का नाम पूछकर घर पहुंचाया। घर पर लड़कियों की मां बच्चियों को सामने पाकर फफक-फफक रोने लगी।  सूचना पर पहुंचे लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी। लड़की के पिता ने अपने चाचा पर जमीन विवाद में साजिश रचने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष हरिश्चंद सरोज ने बताया कि लड़कियों के पिता ने थाने में तहरीर दी है। चाचा पर जमीन विवाद में पुत्रियों का अपहरण कराने का आरोप लगाया है। गांव निवासी युवक शराब के नशे में बच्चियों को लेकर जा रहा था। मामले की जांच की जा रही  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें