फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म, दो आरोपी हिरासत में

Sat, 10 Oct 2020 01:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात घर के पास छप्पर में सो रही दो चचेरी बहनों को खेत में ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंचने पर दोनों ने परिवार वालों को जानकारी दी। 

विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। किशोरियों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। 


गांव निवासी किशोरी की मां दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद है। इसी मामले में पिता फरार है। घर पर किशोरी अकेली रहती है। बृहस्पतिवार रात उसने अपनी चचेरी बहन (14) को अपने पास सोने के लिए बुला लिया था। दोनों किशोरियां घर के पास छप्पर में सोई थीं। आरोप है कि देर रात तेरही से लौट रहे जलालाबाद गांव निवासी अनिल पटेल और बलिराम छप्पर में सोई दोनों किशोरियों को खेत में उठा ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


भोर में किसी तरह घर पहुंची किशोरियों ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पीड़िता के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें