फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: महिला के साथ छेड़खानी और लूटपाट के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत दस के खिलाफ वाद 

Sat, 10 Oct 2020 01:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने जौनपुर के मछलीशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी, लूटपाट और तोड़फोड़ के आरोप में एसआई,  पांच पुलिसकर्मियों और चार विपक्षियों के खिलाफ वाद दर्ज किया है।

विज्ञापन


विवाहिता ने अदालत में दरखास्त दिया कि थाना मछलीशहर के सब इंस्पेक्टर पांच अन्य पुलिसकर्मियों के साथ 29 जुलाई की रात 11 बजे उसके घर में घुस आए। महिलाओं के साथ अभद्रता की और उनके गहने, बाहर खड़ी बाइक लूट लिए। धमकी दी कि विपक्षी गर्जन एवं उसके घर वालों की तरफ आंख उठाकर देखा तो अंजाम भुगतना होगा। इस दौरान पुलिस की बातचीत धमकी की आडियो रिकार्डिंग भी मोबाइल में सुरक्षित है। 


उन्होंने थानाध्यक्ष से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। पीड़ित महिला ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया तो उनके आदेश पर सीएमओ ने मेडिकल करवाया। न्यायालय में बाइक रिलीज का प्रार्थना पत्र दिया तो थाने से रिपोर्ट आई कि वाहन को लावारिस में सीज किया है। कोर्ट के आदेश पर 30 सितंबर को बाइक रिलीज हुई। वादी ने मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कोई कार्रवाई नहीं हुई तब उसने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें