वाराणसी आने के दौरान मोहनिया क्षेत्र में पुलिसकर्मी एक ढाबे पर भोजन करने के लिए रुके तो पंचम ने टॉयलेट जाने की बात कही। काफी देरी तक वह टॉयलेट से बाहर नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो पंचम टॉयलेट में मृत पड़ा था। उसके गले में गमछा पड़ा हुआ था।
उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर एसीपी कैंट को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। वीडियो कैमरे के सामने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिहार पुलिस और एसीपी कैंट की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के तहत मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।