फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। कांशी राम आवास के ब्लॉक नंबर 6 में रहने वाले मोहम्मद शाहिद (20) ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की वजहों को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर 6 फेज 10 में रहने वाले मोहम्मद शाबिर का पुत्र मोहम्मद शाहिद शाम को मलदहिया स्थित दुकान से लौटा और सीधे अपने कमरे में चला गया। 6 बजे के बाद परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कांशीराम आवास पुलिस चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा दरवाजा तोड़ अंदर घुसे तो शाहिद पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार शाहिद के मोबाइल से आत्महत्या की वजह चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें