फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की पसंद प्रजाति के बीज उपलब्ध नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। किसानों के पसंद के मुताबिक बीज कृषि विभाग नहीं दे पा रहा है। यहां के किसानों की पसंद सांबा, सोनम, कावेरी जैसे धान के बीज की है। जबकि कृषि विभाग के बीज गोदामों पर अन्य प्रजाति के बीज उपलब्ध हैं। मंगलवार को सभी बीज केंद्रों पर धान के तीन प्रजाति के बीज तो पहुंचे, लेकिन पहले दिन किसी किसान ने बीज नहीं खरीदा।
विज्ञापन

पिंडरा ब्लाक के जमापुर गांव के अवधेश रामप्रताप, सुरेंद्र, रामलखन, जीतलाल, लालमन सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि क्षेत्र के 60 से 70 एकड़ के क्षेत्रफल में सोनम और कावेरी प्रजाति के ही धान की ज्यादा रोपाई होती है। असिला गांव के किसान रमेश सिंह का कहना आठ बीघा में सांबा धान लगाते हैं। मगर बीज गोदाम पर यह बीज ही नहीं मिल रहा। जबकि पिछले साल 520 मीट्रिक टन सांबा चावल का निर्यात दोहा के लिए किया गया था। जिसके बाद इस चावल की पैदावार बढ़ाने की बात भी विभाग ने की थी।
जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य का कहना है पहले दिन बीज गोदामों बीज वितरण का कोई अपडेट नहीं मिला। किसानों द्वारा मांग की जा रही बीज की प्रजातियां निजी कंपनियों की है। कृषि विभाग सिर्फ प्रमाणित बीजों का ही बिक्री करता है। अभी फिलहाल किसानों को सियार्ड्स, एचकेआर-47 और एचयुआर-917 प्रजाति के बीज ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें