पिछले साल के पहले खेलो बनारस पांच खेलों के मुकाबले दूसरे संस्करण में नौ खेल एथलेटिक्स (100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, गोला फेंक, ऊंचीकूद एवं लंबी कूद) कुश्ती, भारोत्तोलन, खोखो, कबड्डी, वालीबॉल, पुशअप, रोप स्कीपिंग और चिनअप को शामिल किया है। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर एथलेटिक्स, कुश्ती, पुशअप, रोप स्कीपिंग और चिनअप प्रतियोगिताएं होंगी। न्याय पंचायत स्तर पर एथलेटिक्स, कुश्ती (ग्राम पंचायत स्तर के विजेता खिलाड़ियों के बीच) वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, पुशअप, रोप स्कीपिंग, चिनअप। खंड स्तर पर एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, पुशअप, स्कीपिंग, चिनअप भारोत्तोलन (न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियों के बीच) प्रतियोगिता होगी। अंत में जनपद स्तर पर एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, पुशअप, स्कीपिंग, चिनअप और भारोत्तोलन (विकास क्षेत्र स्तर पर विजेता टीम के बीच) प्रतियोगिता होगी।
छह दिसंबर को विजेताओं का होगा सम्मान
खेलो बनारस के तहत 22 नवंबर ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। 25 नवंबर को न्याय पंचायत स्तर पर 29 नवंबर को खंड स्तर पर और पांच से छह दिसंबर के बीच जिला स्तर की प्रतियोगिताएं और विजेता खिलाड़ियों का सम्मान होगा।
-खेलो बनारस के लिए ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक की प्रतियोगिताओं की पूरी तैयारी कर ली गई। लक्ष्य सापेक्ष जितने भी बच्चों का पंजीकरण सभी को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा।- हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी