फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों से खेलते नजर आएंगे रवि दूबे, खतरनाक जानवरों से करेंगे मुकाबला

Mon, 17 Jul 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ravi dubey - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल में सुविधाओं का टोटा भले हो लेकिन यहां की प्रतिभाओं की चमक विश्व स्तर पर बिखर रही है। कई सीरियल में अभिनय का लोहा मनवा चुके गोरखपुर के रुवि दूबे जल्द कलर्स चैनल पर खतरनाक स्टंट तो कभी खतरनाक जंगली जंतुओं के बीच हिम्मत दिखाएंगे।
विज्ञापन


अलग-अलग चैनल पर 40 से ज्यादा सीरियल और एक फिल्म में काम कर चुके रवि हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 2017 (सीजन 8) की शूटिंग कर लौटे हैं। मशहूर निर्देशक रोहित सेट्टी प्रतिभागियों को पहले से भी ज्यादा कठिन टास्क लोगों को देते दिखेंगे।

रवि के पिता दिल्ली, एनसीआर में कार्यरत रहे हैं। रवि इंजीनियरिंग करने के लिए दिल्ली से मुंबई गए और वहीं के रह गए। उन्होंने ‘नच बलिए-5’, ‘स्त्री तेरी कहानी’, ‘डोली सजा के’, ‘यहां के हम सिकंदर’, ‘सास बिना ससुराल’ में अभिनय किया। ‘यूआर माई जान’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कई कॉमर्शियल एड में काम किया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार खतरों के खिलाड़ी में गीता फोगाट, मानवीर गुज्जर, ऋत्विक धनंजनी, निया शर्मा, करन वाही, लोपामुद्रा राउत, शांतनु माहेश्वरी, शिनी दोशी, मोनिका डोगरा, शिबानी डांडेकर आदि भी प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें