काशी विश्वनाथ का दर्शन करके लौटते खली।
- फोटो : अमर उजाला
महाबली खली बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया। खली मंगलवार को काशी आए थे।
खली वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। अपने कार्यक्रमो से समय निकाल कर बाबा दरबार पहुंचे जहां मंदिर अर्चक श्रीकांत मिश्र ने रुद्राभिषेक करवाया। दर्शन के बाद मंदिर की ओर से अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया गया
अपने चहेते रेसलर को देखने के लिए बाबा दरबार में मौजूद लोगों की भीड़ लग गई, जिसे देख कर खली ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। खली के पैर की तकलीफ साफ-साफ नजर आ रही थी। चलने में उनको समस्या हो रही थी, कभी धीमे चलते तो कभी किसी का सहारा लेते, पर दर्शन के बाद खुश नजर आए।