वाराणसी पहुंचे द ग्रेट खली के नाम से मशहूर देश के ख्यात रेसलर पहलवान दिलीप सिंह राणा मंगलवार की रात काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर पर मत्था टेका। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बाबा दरबार पहुंचे खली भोग, शृंगार आरती में शामिल हुए। सविधि पूजा-अर्चना की।
मंदिर की ओर से खली को अंगवस्त्रम और प्रसाद भेंट किया गया। अंडरटेकर और रॉक जैसे पहलवानों को रिंग में पटखनी दे चुके खली जैसे ही बाबा के दर्शन कर मंदिर से बाहर आए तो उनकी झलक पाने के लिए सड़क पर भीड़ उमड़ पड़ी।
बाहर निकलते ही उनको चाहने वालों ने हर-हर महादेव के नारे के साथ उनका स्वागत किया। खली ने भी प्रशंसकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और लौट गए।