फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में दर्शन पूजन के बाद कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर में दो घंटे 35 मिनट रहेंगे। इस दौरान वह संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद आयुक्त सभागार में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। सोमवार की शाम मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उनका प्रोटोकाल जारी कर दिया गया। प्रोटोकाल जारी होने के बाद अफसर समीक्षा बैठक की तैयारियों में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो दालमंडी में अवैध रूप से बनाए गए बेसमेंट का मामला भी समीक्षा बैठक में उठ सकता है। अब तक की गई कार्रवाई के बारे में सीएम जवाब तलब कर सकते हैं। वीडीए और नगर निगम और पुलिस चार से अवैध निर्माण की जानकारी थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट भी सीएम के सामने रखी जाएगी।
विज्ञापन

प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री 11:35 बजे हेलीकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 11:45 बजे वह सीर स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचेंगे। 11:45से 12 बजे तक मंदिर में रहने के बाद वह 12:05 से 12:35 तक सत्संग स्थल पर रहेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वह एक बजे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे जहां वह कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। एक दो बजे तक समीक्षा करने के बाद वह 2:10 बजे पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम की समीक्षा बैठक में जल निगम निशाने पर होगा। शहर के कुछ इलाकों में बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन को ज्वाइंट करने काम शुरू नहीं हो सका है। 22 ओवरहेड टंकियों से पेयजल आपूर्ति भी शुरू नहीं हो पाई है। कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ी है। बीते 23 जनवरी को डीरेका में डीरेकाकर्मी ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें