फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधर जाए पाकिस्तान नहीं तो देंगे करारा जवाब, जरूरत पड़ी तो देश की खातिर सीमा पर भी जाऊंगा- खली

Thu, 12 Sep 2019 02:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जिम उद्घाटन के दौरान खली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर काशी आए डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा- अगर पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। न तो पाकिस्तान रहेगा और न ही उसकी आर्मी।

विज्ञापन


हथुआ मार्केट स्थित बॉब एक्सल जिम का उद्घाटन करने आए खली बुधवार को पूरे जोश में दिखे। जिम के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो देश की खातिर सीमा पर जाने में भी पीछे नहीं हटूंगा। अब पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई फिट इंडिया मुहिम की सराहना करते हुए खली ने कहा कि फिट रहने के लिए जिम बहुत जरूरी है। चाहे वह लंबा व्यक्ति हो या कमजोर। 2016 में जालंधर स्थित एकेडमी में एक विदेशी रेसलर ब्रुड स्टील द्वारा तोड़फोड़ के सवाल पर खली ने कहा कि रेसलर तोड़फोड़ नहीं करेगा तो क्या पूजा पाठ करेगा। काशी के विकास पर खली ने कहा कि 1996 के मुकाबले इस समय काशी में बड़ी तेजी से विकास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा दरबार में माथा टेका :
खली ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में माथा टेका। मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र ने रुद्राभिषेक कराने के बाद मंदिर की ओर से अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया। इस दौरान खली को देखने और सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। मंदिर में दर्शन करने जाते समय खली के पैर की तकलीफ साफ तौर पर नजर आ रही थी। उनको चलने में समस्या आ रही थी, इसलिए उन्हें सहारा लेना पड़ रहा था। 

जागिंग पार्क वाला सबसे बड़ा जिम :
हथुआ मार्केट में खुला बॉब्स एक्सएल जिम अपने आप में सबसे अलग है। उद्घाटन अवसर पर संस्थापक प्रदीप बाबा मधोक ने बताया कि जिम में व्यायाम के साथ ही योग और बॉक्सिंग आदि की सुविधा भी मिलेगी। जिम की छत पर रनिंग ट्रैक है। उन्होंने बताया कि लंका, सिगरा और लहुराबीर के बाद बॉब्स की ओर से शहर में चौथा एक्सएल जिम होगा। इस मौके पर जिम की सह संस्थापक पूजा मधोक और निदेशक मोहम्मद गयासुद्दीन सहित कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें