होटल मालिक के अनुसार गुरुवार शाम को वैशाख से सही से बात हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। जब शुक्रवार सुबह सफाई के लिए जब कर्मचारी गया तो दरवाजा नहीं खुला। इस दौरान कर्मचारी वापस लौट गया।
उसके बाद फिर दोबारा दरवाजा खटखटाया गया, फिर भी दरवाजा नहीं खुला। तो फिर देर शाम पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार देर रात दो बजे करीब मौके पर पहुंची थाना दशास्वमेध थाना पुलिस टीम, थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने फॉरेंसिक विभाग को सूचना दी। फोरेंसिक जांच की टीम ने रस्सी काटकर लाश को उतारकर जांच पड़ताल की। उसके बाद शव को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा गया।
कमरे में तलाशी के दौरान इसके पास से नशीला पदार्थ, रुपये, सिगरेट और साथ मे दो बैग मिले हैं। पुलिस को कमरे से एक सोसाइड नोट भी मिला था, जिसमें लिखा है कि रिक्वेस्ट महादेव, प्लीज डू नॉट सेंड माई बॉडी एनीवेयर (महादेव! कृपया करके मेरे शरीर को कहीं नहीं भेजना)।