फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर बंद हुआ कैंट का टीटू गेट

Thu, 11 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए रेल प्रशासन ने अब टीटू गेट को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

 स्टेशन परिसर में दोपहिया वाहन पार्किंग के पीछे स्थित यह गेट चौबीसों घंटे खुला रहने से न सिर्फ अनाधिकृत तरीके से लोगों की आवाजाही हो रही थी।
बाइक से आवाजाही के साथ इस रास्ते धड़ल्ले से सामान भी लाए और ले जाए जा रहे थे। अब इस गेट से यात्री सिर्फ पैदल आ-जा सकेंगे। इससे सुरक्षा कर्मियों को निगरानी में आसानी होगी।
महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन में बम मिलने के बाद ‘...सुरक्षा में छेद’ शीर्षक से अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर इस ओर रेल प्रशासन का ध्यान दिलाया था।
 इसके बाद स्टेशन का निरीक्षण करने आए मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने खबर का संज्ञान लेकर निर्देश दिया था कि सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील प्रवेश द्वारों को बंद किया जाए और लगातार निगरानी की जाए।
विज्ञापन

इसी के तहत बुधवार को टीटू गेट पर ताला लग गया। हालांकि इससे पैदल आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। गेट के बगल से पैदल यात्रियों के लिए रास्ता है। यहां निगरानी के लिए सुरक्षा कर्मी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि यह गेट पूरी तरह से खुला रहता था और अक्सर यहां से अनाधिकृत रूप से लोग सामान ले आते-ले जाते थे। चोर, उचक्के, जहरखुरान भी अक्सर इसी रास्ते स्टेशन में दाखिल हो जाते थे।
लंबे समय से इसे बंद करने और यहां निगरानी के लिए समुचित प्रबंध किए जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें