फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर खूब बरसे मनोज तिवारी: बोले-'तोड़ने वाले आज जोड़ने की बात कर रहे हैं'

Wed, 14 Sep 2022 07:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ज्ञानवापी और शृंगार मामले में फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी सनातन धर्म की आलोचना करने वालों से ही मुलाकात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
कार्तिक में बही मनोज की फागुनी बयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ज्ञानवापी और शृंगार मामले में फैसले पर खुशी जाहिर की। कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। सत्य की विजय होती है। कुछ विघटनकारी शक्तियां लोगों को भ्रमित करना चाहती हैं। कुछ ने धार्मिक एकता को खंडित करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं होंगे।

विज्ञापन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह और उनका गैंग भ्रष्टाचार में लिप्त है। दिल्ली की जनता अब इन्हें बर्दाश्त नहीं करने वाली।
एक सवाल के जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी सनातन धर्म की आलोचना करने वालों से ही मुलाकात कर रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी की मंशा बताती है। भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर कहा कि जिनका रिकॉर्ड तोड़ने का रहा हो वो जोड़ने के नाम पर भी तोड़ने का ही कार्य कर रहे हैं। राहुल गांधी का शिव मंदिर जाना ढोंग है या जिनसे मिलने को प्राथमिकता दे रहे हैं वह सत्य है। कहा कि ओवैसी नफरत फैलाने वाले नेता हैं। वे कभी नही चाहेंगे की देश का हिंदू मुसलमान एक हो। कहा कि जनता नफरत बांटने वाले नेताओं के झांसे में नहीं आएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें