फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की सुरक्षा के लिए छात्राएं अपने पास रखें मिर्ची स्प्रे, पुलिस को मित्र समझ साझा करें समस्या

Fri, 21 Feb 2020 12:37 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में मंचासीन मुख्य अतिथि व अन्य - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र के जय ज्योति इंटर कालेज गुरमा में अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत बृहस्पतिवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठाना शुरू कर दिया। ज्योति यादव और नेहा ने सवाल किया कि पुलिस के प्रति लोगों के मन में जो भय है, वह कैसे दूर होगा।

विज्ञापन


जवाब में चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि वर्तमान परिवेश में पुलिस के कार्य करने का तरीका बदल गया है। पुलिस जनता के करीब और जनता पुलिस के करीब पहुंच गई है। पीड़ित व्यक्ति की तत्काल मदद की जाती है। खुद की सुरक्षा के लिए छात्राएं और महिलाएं अपने पास मिर्ची स्प्रे रखें।
 

अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक मिजाजी लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जेल अधीक्षक और विशिष्ट अतिथि चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने छात्र-छात्राओं को निडर होकर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करें। जेल अधीक्षक ने बताया कि छात्राएं खुद की सुरक्षा के लिए मिर्ची स्प्रे जरूर साथ रखें। ताकि विपरीत हालात में अपनी सुरक्षा कर सकें। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए 1090 और 181 हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में बैठीं छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कहा कि अगर किसी छात्रा या महिला को बाजार व अन्य जगहों पर आने-जाने के दौरान कोई परेशान करता है तो उसके बारे में तत्काल अपने परिजनों तथा नजदीक के थाने और पुलिस चौकी को सूचना दें। चोपन थानाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मारपीट समेत अन्य घटनाओं की सूचना 112 नंबर दे सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नसीहत दी कि छात्र-छात्राएं अपने पिता और भाइयों को हेलमेट पहन कर दो पहिया और सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहनों को चलाने के लिए जागरूक करें।

गुरमा चौकी प्रभारी जय शंकर राय ने कहा कि अराजक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भयमुक्त वातावरण प्रदान करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य द्विजेंद्र नाथ मिश्र और संचालन गोपाल कृष्ण मिश्र ने किया। शिक्षक अरविंद कुमार राय, कुंवर असमंजस प्रताप, संत शुक्ला, कौशिक गुप्ता, विकास तिवारी, दीनानाथ मिश्रा, श्याम राज, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
 
छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों से सवाल भी पूछा। अधिकारियों ने भी बेबाकी से सवालों का जवाब दिया। शिखा और अमीषु ने कहा कि सुनसान जगहों पर अगर किसी महिला को कोई परेशान करता है तो वह खुद की सुरक्षा कैसे करेंगी। जवाब में जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने कहा कि महिला को साहस का परिचय देते हुए सामने वाले व्यक्ति को धक्का देते हुए गिरा देना चाहिए और फिर तेज आवाज लगाते हुए भागने की कोशिश करनी चाहिए। शोर-शराबा सुनकर कोई न कोई मदद के लिए पहुंच जाएगा।

राधेश्याम और विशाल केशरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठाया। सवाल उठाया कि सड़क हादसे में घायल समेत अन्य पीड़ितों की मदद करने वालों से ही पुलिस पूछताछ करने लगती है, इसलिए लोग सहयोग करने से डरते हैं। जवाब में गुरमा चौकी प्रभारी जय शंकर राय ने कहा कि पीड़ितों की मदद करने वालों से पूछताछ नहीं की जाती है। इसलिए हर व्यक्ति निडर होकर पीड़ितों की मदद करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें