फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह और शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा भाजपा प्रत्याशी, नामांकन शुरू

Tue, 29 Sep 2026 01:58 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। वाराणसी स्नातक सीट के लिए केदारनाथ सिंह को प्रत्यासी बनाया गया है।  
विज्ञापन
केदारनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इसी बीच भाजपा ने वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह वाराणसी शिक्षक सीट के लिए डॉ. प्रमोद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित अपर आयुक्त (प्रशासन) के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए नामांकन की व्यवस्था अपर आयुक्त (द्वितीय) के न्यायालय कक्ष में की गई है।

नामांकन पत्रों की जांच सात अक्तूबर को होगी। नौ अक्तूबर तक नाम वापसी होगी। 23 अक्तूबर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। मतदान के बाद 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी जानें

  • नामांकन शुरू : 29 सितंबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि : 6 अक्तूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच : 7 अक्तूबर
  • नाम वापसी : 9 अक्तूबर
  • मतदान : 23 अक्तूबर, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक
  • मतगणना : 27 अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें