वाराणसी के शानवेंद्र मिश्र कौन बनेगा करोड़पति-14 में आज हिस्सा लेंगे। शानवेंद्र केबीसी के वर्तमान सीजन में वाराणसी से हॉट सीट तक पहुंचने वाले पहले प्रतिभागी हैं। शानवेंद्र मिश्र हरदोई के मूल निवासी हैं।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्टीय हवाई अड्डे पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में सहायक महाप्रबंधक शानवेंद्र मिश्र कौन बनेगा करोड़पति-14 में आज हिस्सा लेंगे। शानवेंद्र केबीसी के वर्तमान सीजन में वाराणसी से हॉट सीट तक पहुंचने वाले पहले प्रतिभागी हैं। शानवेंद्र मिश्र हरदोई के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
शो के प्रसारण के समय मोबाइल पर प्रश्नों के सही जवाब देकर प्ले अलांग प्रतिभागी के रूप में चयनित हुए थे। उनके एपिसोड की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है। जिसका प्रसारण आज रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर किया जाएगा। शूटिंग से लौट कर उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया। शो के दौरान उनकी पत्नी रीनू मिश्रा भी सहभागी के तौर पर दर्शक दीर्घा में उनका हौसला बढ़ा रही थीं।