फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug case: सपा के पूर्व मंत्री के बेटे की मुसीबतें बढ़ीं,सारा के यूरिन टेस्ट में कोकीन और एम्फैटेमिन की पुष्टि

Fri, 25 Nov 2022 11:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के चिकित्सक बेटे डॉ अभिषेक विक्रम सिंह की मुसीबतें अब और बढ़ गई हैं। मेडिकल रिपोर्ट में सारा खान के यूरिन टेस्ट में कोकीन और एम्फैटेमिन के सेवन की पुष्टि हुई है। फिलहाल पणजी पुलिस ने सारा का बयान नहीं लिया है।
विज्ञापन
सपा के पूर्व मंत्री के चिकित्सक बेटे के गोवा छोड़ने पर रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के चिकित्सक बेटे डा अभिषेक विक्रम सिंह को अगले आदेश तक गोवा नहीं छोड़ने पर पुलिस ने रोक लगा दी है। मेडिकल रिपोर्ट में सारा खान के यूरिन टेस्ट में कोकीन और एम्फैटेमिन के सेवन की पुष्टि हुई है। फिलहाल पणजी पुलिस ने सारा का बयान नहीं लिया है। अगले आने वाले 24 घंटे में पणजी के कलंगुट थाने की पुलिस सारा का बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

19 नवंबर को दिल्ली की रहने वाली महिला मित्र के साथ डॉ अभिषेक विक्रम सिंह गोवा गए। वहीं, पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने से युवती की तबीयत बिगड़ गई। उसे 20 नवंबर की शाम निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे वेंटीलेटर पर रखा है। होश में नहीं आ पा रही है। कलंगुट थाने के पीआई गुरुदत्त सावंत ने बताया कि चिकित्सक अभिषेक से पूछताछ की जा रही है। युवती का बयान दर्ज किया जाना है। वह अभी बयान देने में असहज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें