फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं से शौचालय साफ कराने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Thu, 27 Dec 2018 11:56 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
शौचालय साफ करती छात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ज्ञानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से शौचालय साफ कराने, पोंछा लगाने और झूठे बर्तन साफ करने का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम राजेंद्र प्रसाद ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए अमित कुमार को जांच के लिए भेजा। वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर बीएसए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे।

उन्होंने बच्चों से शौचालय साफ कराने और बर्तन साफ करने के मामले में वार्डेन और बच्चों का बयान दर्ज किया। डीएम के निर्देश पर बीएसए करीब एक घंटे से अधिक समय तक स्कूल में रहे। एक-एक बिंदु पर जांच की। उन्होंने कहा कि जांच करने के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि सोमवार को सोशल प्लेटफार्मों पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जो भदोही जिले के कस्बूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है। उसमें पढ़ने वाली छात्राएं शौचालय, फर्श व बर्तन की सफाई करते दिख रही हैं। मामले की जानकारी के बाद अभिभावकों समेत जनपद के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

पोंछा लगाती छात्रा - फोटो : amar ujala
डीएम ने कहा कि बेटियों से शौचालय व फर्श की सफाई कराना गंभीर अपराध है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह का कृत्य कदापि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वीडियो के जरिए जानकारी होने पर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश बीएसए को दिया गया है। रिपोर्ट के बाद संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें