यूपी स्टेट मास्टर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता काशी की नीलम सिंह ने पहली बार महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल वर्ग (+50 वर्ष आयु वर्ग) तिहारा खिताब जीता। वहीं, काशी के खिलाड़ियों को कुल चार जीत मिली। काशी के एसके मिश्रा पुरुष युगल के विजेता हुए। 12 से 15 जून तक प्रयागराज स्थित अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन की प्रतियोगिता चली। नीलम सिंह की इस बड़ी उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नागेंद्र सिंह ने शुभकामनाएं दी।
फाइनल मैचों के रिजल्ट -
महिला एकल 50+ आयु वर्ग में वाराणसी की नीलम सिंह सीधे दो गेमों में निधि कनोडिया (कानपुर) को 21-9,21-5 से पराजित कर महिला एकल उपाधि हासिल की।
महिला युगल 50+ आयु वर्ग की स्पर्धा में नीलम सिंह और कल्पना सिंह (लखनऊ) की जोड़ी ने निधि कनोडिया (कानपुर) और सुनीता यादव (लखनऊ) 21-7, 21-11 से पराजित किया।
मिश्रित युगल 50+ आयु वर्ग की स्पर्धा में नीलम सिंह और अनुराग शर्मा (प्रयागराज) की जोड़ी ने कल्पना सिंह(लखनऊ) और अनिल श्रीवास्तव (उन्नाव) को 21-14, 21-18 से परास्त कर मिश्रित युगल उपाधि भी हासिल की।
पुरुष युगल +60 आयु वर्ग में वाराणसी के एसके मिश्रा और दिनेश कपूर (प्रयागराज) की जोड़ी ने हिमांशु गोयल (गाजियाबाद) और मृदुल बतरा (बरेली) को तीन कड़े मुकाबलों में 21-19, 19-21 और 21-19 से पराजित कर पुरुष युगल का खिताब मिला।
पुरुष युगल +65 आयु वर्ग की फाइनल स्पर्धा में काशी के आरएन सरकार और गाजियाबाद के अनिल भटनागर को कानपुर के पंकज गुप्ता और गुरचरण सिंह से 12-21, 13-21 ने हरा दिया।