Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में काशीयात्रा में शराब की बोतलें मिलीं। वहीं कार्यक्रम के दौरान एंट्री को लेकर झड़प और अव्यवस्था भी रही। इस दौरान छात्रों ने शो-मैन मोहित चौहान का ही वाहन रोके रखा।
काशीयात्रा में मोहित चौहान के शो खत्म होते ही पूरा ग्राउंड खाली हो गया और चारों ओर शराब की बोतलें और डिब्बे फेंके मिले। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि पूरे मैदान पर जगह-जगह शराब के बोतल ही दिख रहे थे। शो से पहले काशीयात्रा में हर साल की तरह से कई अव्यवस्थाएं हावी रहीं।
विज्ञापन
छात्रों और कर्मचारियों के द्वारा स्वतंत्रता भवन के पास ही शो-मैन मोहित चौहान की भी गाड़ी बैरियर पर तीन मिनट तक रोक दी गई। इंट्री को लेकर खूब विवाद, झगड़े और झड़प होती रहीं।
कई अधिकारियों ने अपना फोन ही स्विच ऑफ कर लिया। इस दौरान पहले से तय दर्शकों को इधर उधर दौड़ाया गया और स्वतंत्रता भवन सभागार के पास बैरियर लगाकर रोक दिया गया। घंटों इंट्री नहीं मिली। कई लोग तो मायूस होकर लौट गए।