फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस लिट फेस्ट 2026: बुक अवॉर्ड्स की हुई घोषणा, इन विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

Sun, 18 Jan 2026 12:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस लिट फेस्ट के बुक अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में शामिल कृतियां हमारे समय, समाज और मानवीय संवेदनाओं के विविध स्वरूपों को रेखांकित करती हैं।
 
विज्ञापन
वाराणसी गंगा घाट - फोटो : रोहित सोनकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस लिट फेस्ट 2026 के बुक अवॉर्ड्स की घोषणा शनिवार को कर दी गई। इसके अंतर्गत हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कथा, कविता, कथेतर गद्य और अनुवाद श्रेणियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी गई है। इस सूची में शामिल कृतियां हमारे समय, समाज और मानवीय संवेदनाओं के विविध स्वरूपों को रेखांकित करती हैं और समकालीन भारतीय साहित्य की वैचारिक गहराई व रचनात्मक ऊर्जा को सामने लाती हैं।

  • विज्ञापन

    हिंदी भाषा में पुरस्कार विजेता 
  • कथा (प्रेमचंद पुरस्कार): दूरस्थ दाम्पत्य – ममता कालिया, हलफनामे – राजू शर्मा, खलल – संतोष दीक्षित, मतलब हिन्दू – अम्बर पाण्डेय, अप्रेम – अनिल यादव
  • कविता (कबीर पुरस्कार): रंगसाज की रसोई – अरुण कमल, पागल गणितज्ञ की कविताएं – उदयन वाजपेयी, एक अनाम पत्ती का स्मारक – नरेश सक्सेना, श्रेयसी – विनय कुमार, नीली ब्याज – अदनान कफील ‘दरवेश’
  • कथेतर गद्य (राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार): गांधी के बहाने – पराग मांदले, दुःख की दुनिया भीतर है – जे. सुशील, हिंदी साहित्य के 75 वर्ष – सुधीर पचौरी, यूँ गुजरी है अब तक – सीमा कपूर, जब से आंख खुली है – लीलाधर मंडलोई।
  • अनुवाद (महादेवी वर्मा पुरस्कार): सभ्यता के कोने – रामचन्द्र गुहा, अनुवाद: अनिल माहेश्वरी; 1857 की क्रांति का अवध – थॉमस हेनरी कावानाघ, अनुवाद: राजगोपाल सिंह वर्मा; अपनी धुन में – आत्मकथा लेखक रस्किन बॉण्ड, अनुवाद: प्रभात सिंह; लोकतंत्र की चौकीदारी – स्टीवन लेवित्सकी, डेनियल जिब्लाट, अनुवाद: अभिषेक श्रीवास्तव; समीर: लफ्ज़ों के साथ एक सफरनामा – डेरेक बोस, अनुवाद: प्रभात मिलिंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें