फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारियों और जवानों में हुआ विवाद, चले लात- घूंसे

Fri, 14 Sep 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गुरुवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब मंगला आरती शुरू होने से पहले लात घूंसे चलने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आला अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। मंदिर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आला अधिकारियों ने मंदिर प्रशासन से घटना की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह की मंगला आरती के दौरान ही कुछ पुजारी वहां आने वाले श्रद्घालुओें को आरती के लिए गर्भगृह में बैठा रहे थे। इसी बीच सीआरपीएफ का एक जवान भी कुछ श्रद्घालुओं को लेकर पहुंचा और वहां बैठाने लगा। इसी बीच दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते आरती शुरू होने से पहले मारपीट हो गई।

सीआरपीएफ के जवानों ने दूसरे पक्ष को पीट दिया। मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर में सादे और वर्दी वाले सभी पंडागिरी करने लगे हैं। इससे अराजकता की स्थिति हो गई है। मंदिर में हुई इस तरह की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जा रही है। जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी कराएंगे। साथ ही मारपीट करने वाले जवानों को हटाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी हुआ था बवाल

गेट पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
गर्भ गृह के एक पर्यवेक्षक और सुरक्षाकर्मियों के बीच पहले भी मंदिर में बवाल हो चुका है। उस पर्यवेक्षक को विवाद के बाद हटा दिया गया था मगर अब फिर उसकी नियुक्ति कर दी गई है। यह पर्यवेक्षक खुद को मंदिर का अधिकारी बताता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें